Breaking News

एक ही परिवार में 4 आईएएस, बना कीर्तिमान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महोबा के एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान बनाया है। एक ही परिवार के दो सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया है। वहीं अब तीसरे सदस्य की भी नियुक्ति राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति हुई है। ऐसे उदाहरण प्।ै संवर्ग में कम ही देखने को मिलेंगे। दरअसल, महोबा जिले के गया प्रसाद तिवारी के 2 बेटे पहले से ही अलग-अलग राज्यों में मुख्य सचिव रह चुके हैं। वहीं अब उनकी बहु अल्का तिवारी को भी मुख्य सचिव बनाया गया है।
परिवार का तीसरा सदस्य बना मुख्य सचिव:
दरअसल, 1988 बैच की सीनियर आईएएस अधिकारी अल्का तिवारी को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने बीते दिन 1 नवंबर को झारखंड का मुख्य सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। ऐसे में उनकी एक ही परिवार की तीसरी मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त हुई हैं। बता दें गया प्रसाद तिवारी के बेटे राजेंद्र कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और ताकतवर राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं। उनके भाई देवेंद्र कुमार तिवारी भी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। फिलहाल, वो अभी राज्य निर्वाचन आयुक्त हैं। वहीं तीसरे और सबसे छोटे भाई धीरेंद्र कुमार तिवारी पंजाब कैडर में अपर मुख्य सचिव हैं। वो भी मुख्य सचिव की कतार में शामिल हैं।
सितंबर, 2025 में खत्म होगा कार्यकाल:
आपको बता दें झारखंड के मुख्य सचिव एल. खियांगटे का कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त हो गया था। ऐसे में उनकी सेवानिवृत्ति के बाद अल्का तिवारी राज्य की मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति हुई है। उनका कार्यकाल आगामी 30 सितंबर 2025 यानी 11 महीने तक रहेगा। मुख्य सचिव की नियुक्ति से पहले अल्का तिवारी राजस्व बोर्ड की सदस्य के रूप में काम कर रही थीं। उन्होंने अभी तक केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के साथ जनजातीय आयोग की सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह लोहरदगा और गुमला की जिला कलेक्टर भी रह चुकी हैं।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES