Breaking News

पं0 रामकिंकर का जीवन प्रभु श्रीराम के उन मूल्यों, आदर्शों तथा मर्यादाओं के लिए समर्पित था, जिन पर सनातन धर्म टिका हुआ : मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युगतुलसी पं0 रामकिंकर उपाध्याय का पूरा जीवन प्रभु श्रीराम के उन मूल्यों, आदर्शों तथा मर्यादाओं के लिए समर्पित था, जिन पर सनातन धर्म टिका हुआ है। यह अत्यन्त गौरव का क्षण है कि हम आज पं0 रामकिंकर उपाध्याय जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री गुरूवार लखनऊ में मानसवेत्ता, पद्मभूषण, युगतुलसी पं0 रामकिंकर उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित भावांजलि कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पं0 रामकिंकर की स्मृतियों को नमन कर अपनी विनम्र भावांजलि दी। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया।
      मुख्यमंत्री ने कहा कि युगतुलसी के रूप में विख्यात पूज्य रामकिंकर जी महाराज का पूरा जीवन तुलसी साहित्य और मानस के प्रति समर्पित था। अपनी विशिष्ट व्याख्या और चिंतन के माध्यम से पं0 रामकिंकर जी ने एक विशिष्ट शैली का सूत्रपात किया। महापुरुषों के लक्षणों के सम्बन्ध में यजुर्वेद के मंत्र ‘वेदाहमेतं पुरुषं महान्तमादित्यवर्णं तमसः परस्तात्’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्रों में दो प्रकार के पुरुषों की चर्चा होती है। एक साधारण पुरुष, जिन्हें शास्त्रीय भाषा में प्राकृत पुरुष कहते हैं और दूसरे विशिष्ट पुरुष होते हैं। दोनों में भौतिक दृष्टि से ज्यादा अंतर नहीं होता है, लेकिन उनके कार्यों की विशिष्टता बता देती है कि वह अलग-अलग हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि जो लकीर का फकीर होता है, वह साधारण व्यक्ति होता है। लेकिन जो लीक से हटकर विशिष्ट कार्य करता है, वही महापुरुष और विशिष्ट होता है। अपनी कथा और चिंतन के माध्यम से पं0 रामकिंकर ने जिस विशिष्ट शैली को जन्म दिया, उसने भारत के राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद से लेकर एक साधारण इंसान तक सभी को लाभान्वित किया। उनमें कोई भेद नहीं था। राम के प्रति जिसका भी अनुराग है, वह पं0 रामकिंकर की कथा का आनन्द ले सकता था और उससे लाभान्वित हो सकता था। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा, पं0 रामकिंकर उपाध्याय की मानस पुत्री मंदाकिनी, पं0 उमा शंकर शर्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES