Breaking News

निर्माण श्रमिकों का B.O.C.W. बोर्ड में पंजीयन अनिवार्य : केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि PMGSY के अन्तर्गत निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का उ०प्र० बिल्डिंग एण्ड अदर कन्स्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड/ UP BOCW) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। दिये गये दिशा निर्देशों में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्माण कार्यों के सम्पादन में लगे समस्त श्रमिकों के UP BOCW पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है, जिससे वेलफेयर बोर्ड के प्राविधानों के अनुसार श्रमिकों को लाभ प्राप्त हो सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि निर्माण कार्यों के समस्त बीजकों से 01 प्रतिशत की धनराशि की कटौती करते हुये लेबर सेस के रूप में श्रमिकों के वेलफेयर फण्ड में जमा किया जाता है, परन्तु श्रमिकों के पंजीकृत न होने से वेलफेयर के मदों का लाभ श्रमिकों को प्राप्त नहीं हो पाता है। संचालित योजनाओं का लाभ हमें हर हाल में श्रमिकों को दिलाना ही है।
उप मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी व मुख्य कार्यपालक अधिकारी ,UPRRDA अखण्ड प्रताप सिंह ने PMGSY की सड़कों का निर्माण कराने वाले PWD व RES के सभी अधिकारियों/ अभियन्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्माण कार्यों पर तैनात श्रमिकों को अनिवार्य रूप से UP BOCW पर पंजीकरण कराते हुये उसकी प्रगति से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *