Breaking News

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- अच्छे हॉस्टल न होने से पीजी में रहने को मजबूर छात्र

– NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम लगातार ज़मीन पर छात्रों के लिए बचाव कार्य का काम कर रही है।, किसी भी इमरजेंसी मदद के लिए तुरंत संपर्क करें: 📲 89999 99115 | 8875833833 | +91 7248354696 | +91 7355577090
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
दिल्ली। सत्य निकेतन में रविवार दोपहर इमारत ढहने की घटना में दो लोगों की मौत और कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हादसे को बेहद दर्दनाक और चिंताजनक बताया। उन्होंने बचाव दलों से मलबे में फंसे प्रत्येक व्यक्ति तक जल्द पहुंचने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की अपील की। राहुल गांधी ने हादसे को लेकर सरकार और व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए छात्रों के रहने की परिस्थितियों का मुद्दा उठाया।
राहुल गांधी ने कहा कि सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है, जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हैं। उन्होंने एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और अन्य बचाव दलों से हरसंभव प्रयास कर लोगों को सुरक्षित निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल सर्वोत्तम संभव इलाज मिलना चाहिए और किसी को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा है और अब उनके सामने जान का खतरा भी खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पर्याप्त एवं अच्छे हॉस्टल उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र पीजी में रहने को मजबूर हैं। उनके अनुसार कई जगह एक ही छत के नीचे 40-40 छात्रों के रहने जैसी अमानवीय परिस्थितियां बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्र की जान कीमती है और उसकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस और एनएसयूआइ के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों में हरसंभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने हादसे में प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
सांसद प्रियंका गांधी ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास इमारत ढहने की खबर झकझोरने वाली है। उन्होंने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य तेज करने की अपील की, ताकि मलबे में फंसे प्रत्येक व्यक्ति तक समय से मदद पहुंच सके।

Check Also

ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, पति-पत्नी गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजे आठ भारतीय सिम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES