Breaking News

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, किया योजनाओं का लोकार्पण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रायबरेली। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां वह दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चैराहा के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात रहा। राहुल गांधी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट तक जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। सीओ सलोन और पुलिस ने किसी को भी कलेक्ट्रेट गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण कांग्रेसियों में रोष भी दिखा।
चुरुआ मंदिर में रुककर लिया हनुमान जी का आशीर्वाद:
वह सुबह करीब 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से निकले। बछरांवा के रास्ते रायबरेली पहुंचे। इससे पहले बछरांवा में चुरुआ मंदिर में रुककर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन करके आगे के लिए निकले। बछरांवा कस्बा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से निकले का बाद वह जिला मुख्यालय पहुंचे।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES