Breaking News

गुम हुए मोबाइल लौटा कर पुलिस ने लोगों का दिल जीता

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 सितम्बर। आज दिनांक 07-09-2021 को पुलिस लाइन्स में डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद में विगत महीनों में गुम हुये सैकड़ों मोबाइल फोन में से 136 अदद मोबाईल फोन बरामद कर मोबाईल धारकों को वापस लौटाया गया। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये हैl इस सफलता पर मोबाईल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेl
उक्त सराहनीय कार्य में निम्न रहे –
01- उ0 नि0 दीपक कुमार पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर।
02- आरक्षी दिलीप कुमार द्विवेदी सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
03- आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
04- आरक्षी देवेश यादव सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
05- आरक्षी अभिनन्दन कुमार सिंह सर्विलांस टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
उपरोक्त सराहनीय कार्य हेतु सर्विलांस टीम को उत्साहवर्धन हेतु रु10,000/- नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

Check Also

टोल बूथ पर मारपीट के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, जुलूस निकाल पुतला फूंका, धरना दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES