Breaking News

एस.आर.एस. यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर भण्डारे का आयोजन किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 सितम्बर। पूर्व एम.एल.सी. एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे एस.आर.एस. यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाजवादी रसोई की ओर से समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने ‘बाबूजी‘ एस.आर.एस. यादव की पुण्यतिथि पर भण्डारे का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में अरविन्द कुमार सिंह (एमएलसी) एवं डाॅ0 राजपाल कश्यप (एमएलसी), रामशंकर यादव, विकास यादव, सिद्धार्थ सिंह, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ डाॅ0 राम करन निर्मल, अनीस राजा, के.के. श्रीवास्तव, डाॅ0 हरिश्चंद्र यादव, जितेन्द्र सिंह ‘जीतू‘, अनूप बारी, अकरम सिद्दीकी, लक्ष्मी नाथ कश्यप, डाॅ0 मरगूब कुरैशी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES