Breaking News

सपा नेताओ ने दिया झटका, शामिल हुए भाजपा में

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह (बलिया), नरेंद्र भाटी (नोएडा), सी.पी. चन्द्र (गोरखपुर) तथा श्रीमती रमा निरंजन (झांसी) तथा झांसी के वरिष्ठ सपा नेता आर.पी. निरंजन ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी से आये हुए विधान परिषद सदस्यों सहित उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने वाले लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। अखिलेश यादव जी को आज नींद नहीं आएगी।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व की राज्य की भाजपा सरकार अंत्योदय के पथ पर चलते हुए गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जायंे और 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES