Breaking News

राज्यपाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 सितम्बर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि लोकजीवन में भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और कार्य प्रधान शिक्षा अनुकरणीय है। उत्साह के साथ मनाया जाने वाला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े जनमानस की आस्था और श्रद्धा का आधार है। राज्यपाल ने कामना की है कि जन्माष्टमी का यह पर्व देश और समाज में शाश्वत मूल्यों की स्थापना, भाईचारा और एकता की भावना का प्रसार करेे।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES