Breaking News

गोरखपुर को सीएम योगी ने दी 40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं की सौगात, कल्याण मंडपम का उद्घाटन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर को करीब 40 करोड़ रुपये की 119 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ ताल और शहर में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि जगह वही है, लेकिन लोगों के बदल जाने से विकास का स्वरूप बदल गया है।
कल्याण मंडपम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले जिस स्थान पर करीब डेढ़ से दो मीटर का गड्ढा और कूड़ा पड़ा था, वहां अब शानदार बाउंड्री के साथ कल्याण मंडपम तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि कभी गोरखपुर और रामगढ़ ताल की स्थिति ऐसी थी कि लोग यहां आने से डरते थे, लेकिन आज रामगढ़ ताल सुंदरता के कारण देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि गोरखपुर की पुरानी स्थिति उनके शासन की नीतियों का परिणाम थी। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों का चयन होने पर उसके परिणाम भी अच्छे दिखाई देते हैं और इसका उदाहरण गोरखपुर में देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 के बाद सरकार ने प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू और दंगों से मुक्त है तथा कानून का राज स्थापित है। योगी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे अब वे खुलेआम धमकी, अपहरण या व्यापारियों से फिरौती वसूलने जैसी गतिविधियां नहीं कर सकते। कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *