Breaking News

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन, विनिर्माण, तकनीक, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने वाला है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

रोहित अग्रवाल ने कहा कि दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर आयात शुल्क में छूट, सेमीकंडक्टर मिशन को बढ़ावा, 40 हजार करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग योजना तथा ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरिडोर की स्थापना से विदेशी निर्भरता में कमी आएगी और घरेलू उद्योग को मजबूती मिलेगी। इससे देश में उच्च तकनीक आधारित उद्योगों का विकास होगा और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं के पुनः कौशल विकास, खेलो इंडिया के माध्यम से खेल अवसंरचना के विस्तार और खेल सामग्री निर्माण को प्रोत्साहन देकर रोजगार के नए रास्ते खोले गए हैं। इससे व्यापार और एमएसएमई सेक्टर को भी सीधा लाभ मिलेगा।

रोहित अग्रवाल ने कहा कि बजट किसानों, महिलाओं, गरीबों और पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर बजट के बाद नकारात्मकता फैलाना उचित नहीं है। यह बजट स्पष्ट रूप से रोजगार, उद्योग, एमएसएमई और व्यापार के विकास को केंद्र में रखता है। अंत में उन्होंने इसे भविष्य उन्मुख और सुधारोन्मुख बजट बताया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES