Breaking News

डॉ. संगीता गुप्ता का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता का सेवानिवृत्ति समारोह 31 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। समारोह में अस्पताल परिवार, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल के उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया।
डॉ. संगीता गुप्ता ने 7 अप्रैल 2025 को निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अल्प समय में अपनी सशक्त नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। उनके कार्यकाल में संस्थान को डीएनबी एक्रिडिटेशन प्राप्त हुआ, कई महत्वपूर्ण सिविल कार्यों का शुभारंभ हुआ और अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया। प्रशासनिक दक्षता और टीमवर्क के माध्यम से उन्होंने संस्थान को विकास की नई दिशा दी। कार्यक्रम में उनके उस नेतृत्व की विशेष रूप से सराहना की गई, जब अग्निकांड जैसी गंभीर घटना के दौरान त्वरित निर्णय और प्रभावी समन्वय के चलते किसी प्रकार की जन-धन हानि नहीं हुई। यह उनके संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासन का सशक्त उदाहरण रहा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर डॉ. गुप्ता ने जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए ऑर्थोपेडिक मरीजों के लिए निःशुल्क इम्प्लांट सुविधा की घोषणा की। इससे आयुष्मान योजना से आच्छादित न होने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बिना किसी आर्थिक बोझ के उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
समारोह का संचालन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. गुप्ता के अनुशासन, कार्यसंस्कृति और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हीं मूल्यों के साथ संस्थान को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। यह अवसर अस्पताल परिवार के लिए भावुक और प्रेरणादायी रहा।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES