Breaking News

वाराणसी–लखनऊ रेलखंड का मंडल रेल प्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने 30 जनवरी 2026 को वाराणसी से लखनऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल संरक्षा, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं तथा स्टेशनों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन को सुरक्षित, सुचारु और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना रहा।

निरीक्षण के क्रम में जफराबाद रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन की साफ-सफाई, टिकट व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की जांच करते हुए वॉटर टैंक की साफ-सफाई और रखरखाव के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात जौनपुर सिटी स्टेशन पर शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचकर उन्होंने रेल गाड़ियों के परिचालन से जुड़ी जानकारी ली तथा स्टेशन परिसर और टाइप-3 रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। श्री कृष्णा नगर स्टेशन के निकट स्थित ब्रिज संख्या 118 का गहन निरीक्षण किया गया। वहीं हरपालगंज स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 29-सी का निरीक्षण कर उपस्थित कर्मचारी के परिचालन संबंधी ज्ञान को परखा गया। इसके साथ ही पाखरौली के निकट स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 66 (स्पेशल) और गेट संख्या 90-सी का भी निरीक्षण किया गया।

अंत में सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे अस्पताल और रनिंग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

– आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES