Breaking News

स्कूटी और बुलेट में टक्कर में मंत्री संजय निषाद के रिश्तेदार पिटे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गोरखपुर। शाहपुर के पादरी बाजार चैराहे पर सोमवार रात स्कूटी और बुलेट में टक्कर हो गई। इसके बाद बुलेट सवारों ने मिलकर स्कूटी सवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर शाहपुर थाने की पुलिस ने व्यास नगर कॉलोनी निवासी लिटिल सिंह, कृपाशंकर सिंह, विपुल सिंह, राजेश और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि गीडा इलाके के बाघागाड़ा निवासी शेखर निषाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के रिश्तेदार हैं। संजय निषाद रिश्ते में शेखर के फूफा लगते हैं। पीड़ित शेखर शाहपुर के संगम चैराहे स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर ही रहते हैं। शेखर सोमवार रात 9रू30 बजे स्कूटी से पादरी बाजार होकर संगम चैराहा जा रहे थे। आरोप है की इसी दौरान लिटिल सिंह की बुलेट से स्कूटी में टक्कर लग गई। इसे लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। मौके से बहस के बाद लिटिल सिंह चला गया। थोड़ी देर अपने साथ मोहल्ले के पांच-छह युवकों को लेकर पहुंचा। बिना बात किए ही शेखर को डंडे, मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों पर केस दर्ज किया।

Check Also

काशी में धूमधाम से मनाया जाएगा शंकराचार्य का 57वां अवतरण दिवस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES