Breaking News

रील बनती रही और मासूम गंगा में डूब गई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पक्का घाट पर सोमवार को मां, नानी और मौसी के साथ नहा रही चार वर्षीय मासूम की गंगा में डूबने से मौत हो गई। छठ पर्व पर बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल आई हुई थी। हादसे के वक्त घाट पर मौसी रील बना रही थी और परिवार के सदस्य नहाने में व्यस्त थे। गोताखोरों एवं मछुवारों ने चार घंटे बाद घटनास्थल से करीब 75 मीटर दूर शव बरामद किया।
बताया जाता हैं कि वाराणसी जनपद के चैबेपुर थाना क्षेत्र स्थित उमरहां गांव निवासी तान्या (4) छठ पूजा में शामिल होने के लिए मां अंकिता पांडेय के साथ ननिहाल गांव बौरवां आई थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे तान्या अपनी मां, नानी लक्ष्मीना, मौसी स्मृति पांडेय और मामी के साथ पक्का घाट पर गई थी। गंगा में सबके साथ तान्या भी नहा रही थी। मौसी इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने लगी। इसी बीच तान्या गंगा में नहाते-नहाते पानी में समाने लगी, जब दूसरी बार मासूम पानी में ऊपर आई तो आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर परिजनों को मासूम के डूबने की जानकारी हुई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोर और मछुआरे बच्ची की तलाश में जुट गए। करीब चार घंटे बाद घटनास्थल से करीब 75 मीटर दूर शव मिला।
सैदपुर कोतवाल योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Check Also

आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद ने भाजपा को दिया अल्टीमेटम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सहयोगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *