Breaking News

गीता रसामृतम-2: आज से इस्कॉन में दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को “गीता रसामृतम-2” श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मंदिर, अंसल सुशांत गोल्फ सिटी, शहीद पथ, लखनऊ में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए 23 अक्टूबर को होटल रैडीसन, निकट बर्लिंगटन चौराहा, 24 कैंटोनमेंट रोड, लखनऊ में प्रेस वार्ता आयोजित हुई।
प्रेस वार्ता में चेयरमैन मंदिर निर्माण कमेटी आनंद स्वरूप अग्रवाल प्रभु , उपाध्यक्ष श्रीमान भोक्ताराम प्रभु, फेस्टिवल कमेटी अध्यक्ष लक्षमण सर्व प्रिय प्रभु, अमृत नाम प्रभु, रास मनोहर प्रभु जी एवं देव रक्षक प्रभु उपस्थित रहे। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने महोत्सव के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। महोत्सव दोनों दिन सायं 5 बजे से शुरू होगा। पहले दिव्य हरिनाम संकीर्तन होगा, जिसके बाद मुकुंदा रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति रहेगी। सायं 6:30 से 8 बजे तक श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ रहस्यों पर प्रवचन होंगे। इनमें भगवान का अस्तित्व, मृत्यु का स्वरूप, भगवान का साकार अथवा निराकार होना, दुख का कारण, बुरे लोगों को दंड क्यों नहीं मिलता और अच्छे लोगों के साथ बुरी घटनाएं क्यों घटती हैं, जैसे विषयों को सरल भाषा में समझाया जाएगा। सायं 8 बजे से सभी भक्तों के लिए दिव्य स्वादिष्ट भोजन प्रसादम का भंडारा भी आयोजित होगा।
महोत्सव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष ने मीडिया के सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और लखनऊ वासियों से युवाओं, युवतियों एवं बच्चों के साथ इस आध्यात्मिक सत्र में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने में सहायक है और हरे कृष्ण महामंत्र के निरंतर जप से मन को शांति एवं भक्ति की प्रेरणा मिलती है।

Check Also

शिवा शर्मा मृत्यु प्रकरण: सीन रीक्रिएशन और चार माह की CCTV फुटेज सुरक्षित कराने की अमिताभ ठाकुर ने की मांग

– शिवा शर्मा मृत्यु प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, डीजीपी को भेजा प्रत्यावेदन वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *