Breaking News

बागपत में चौधरी चरण सिंह तथा चौधरी महेन्द्र सिंह के नाम सड़कों का नामकरण – उपमुख्यमंत्री

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी) /अनुराग वर्मा
लखनऊ 29 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर उ0प्र0 सरकार द्वारा जनपद बागपत में 02 अन्य जिला मार्गों का नामकरण किया गया है, जिसमें टाण्डा-रमाला मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का नामकरण ‘‘चौधरी चरण सिंह मार्ग’’ नाम से किया गया है तथा जनपद बागपत के ही छपरौली से किशनपुर बराल गांगनौली दोघट पुसार होते हुए बरनावा तक मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का नामकरण ‘‘चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत मार्ग’’ के नाम से किया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य के निर्देशों के क्रम में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए इस सम्बन्ध मे आवश्यक अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES