Breaking News

केवाईसी अपडेट न किया तो फ्रीज़ हो सकता है खाता, PNB की चेतावनी

– PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी
– केवाईसी अधिकृत माध्यमों से ही अपडेट करें।
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों से 8 अगस्त तक केवाईसी (KYC) विवरण अपडेट कराने की अपील की है। बैंक ने साफ किया है कि जिन खातों में 30 जून 2025 तक केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है, उन खाताधारकों को तय समयसीमा में अपनी जानकारी अपडेट करानी होगी, वरना खाते पर लेन-देन संबंधी रोक लग सकती है। PNB ने कहा है कि यह कदम भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के तहत उठाया जा रहा है, जिससे खातों का संचालन पारदर्शी और सुरक्षित बना रहे।
बैंक ने बताया कि ग्राहक पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, पैन या फॉर्म-60, आय प्रमाण, हालिया फोटो, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी केवाईसी पूरी कर सकते हैं। PNB ने ग्राहकों को आगाह किया है कि वे किसी भी फर्जी लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें और केवल केवाईसी अधिकृत माध्यमों से ही अपडेट करें। “कृपया समय रहते अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की रुकावट न आए,” बैंक ने कहा। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक www.pnbindia.in वेबसाइट पर जा सकते हैं या नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

120 साल की विरासत के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाएगा इंडियन बैंक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चेन्नई। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और इंडियन बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *