Breaking News

स्टार्टअप से उद्योग तक, मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों को किया सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले उद्यमियों और स्टार्टअप्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने भारत इनोवेट्स में हिस्सा लेने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के साथ स्टार्टअप प्रोत्साहन और इन्क्यूबेटर्स प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इसके अलावा इन्क्यूबेटर मान्यता प्रमाण पत्र और यूपी स्टार्टअप फंड समर्थित स्टार्टअप्स को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने मंच पर पांच स्टार्टअप को प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए। इनमें सिंह डायनमिक प्राइवेट लिमिटेड की अनुषी वर्मा, डिकोड सॉफ्टवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड की रिया कुमारी वंशगोपाल, त्रिशूल स्पेस के दिव्यम, जीनोमिकी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की डॉ. दीक्षा भारती और पीएचएसआई टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के तुषार राज शामिल रहे।
इन्क्यूबेटर्स को प्रोत्साहन देने के लिए नवयुग नवाचार फाउंडेशन, आईईटी लखनऊ के डॉ. पुष्कर और एनआईईटी के डॉ. संजय कुमार को चेक प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने वीबीएसपीयू इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन जौनपुर के राकेश सिंह और अविनाश तथा एमएसयू एकेडमिक फाउंडेशन सहारनपुर की डॉ. विमला वाई और अभिनव पुंडीर को इन्क्यूबेटर मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया।
यूपी स्टार्टअप फंड समर्थित स्टार्टअप्स को भी मंच पर सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने मैग्नम टेक्नोलॉजी के तरुण सेनानी तथा अल्फाड्रायड इंडिया के अक्षत राज और गौरव जोशी को सम्मानित किया। ब्रिस्क ओलिफ के सुनील प्रेमजी को लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया गया। भारत इनोवेट्स में भाग लेने वाले अननंत सिस्टम्स, एंड्योर एयरसिस्टम्स, सूयो मैन्युफेक्चरिंग, राफे और वर्वेसमी मिक्स्ड सिग्नल के प्रतिनिधियों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *