Breaking News

पीएनबी की पार्लियामेंट स्ट्रीट पर नेक्स्ट जेन डिजिटल शाखा शुरू, युवाओं को मिलेगी चौबीसों घंटे हाईटेक बैंकिंग सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी पंजाब नैशनल बैंक ने राजधानी के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर अपनी अत्याधुनिक नेक्स्ट जेन डिजिटल बैंकिंग शाखा का उद्घाटन किया। विशेष रूप से युवा-केंद्रित डिजिटल हब के रूप में तैयार की गई यह शाखा युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, एचएनआई और एनआरआई ग्राहकों को चौबीसों घंटे सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करेगी। शाखा का शुभारंभ वित्तीय सेवा विभाग की संयुक्त सचिव शालिनी पंडित ने पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र, संयुक्त सचिव दिवेश सेहरा, कार्यकारी निदेशक डी. सुरेंद्रन, सीवीओ राघवेंद्र कुमार और अंचल प्रबंधक राजेश भौमिक की गरिमामयी उपस्थिति में किया।
इस नई शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए कई उन्नत तकनीकी समाधान उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें मल्टीफंक्शनल कियोस्क, तत्काल खाता खोलने के लिए वीडियो केवाईसी युक्त इंटरनेट कियोस्क, बल्क नोट एक्सेप्टर, स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसिंग मशीन, कतार प्रबंधन प्रणाली और एक समर्पित एनआरआई लाउंज शामिल हैं।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव शालिनी पंडित ने पीएनबी की इस दूरदर्शी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्राहक सुविधा और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को डिजिटल परिवर्तन में और तेजी लानी चाहिए। संयुक्त सचिव दिवेश सेहरा ने भी देश के अन्य हिस्सों में ऐसी ही आधुनिक शाखाएं खोलने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र ने कहा कि बैंक कोर बैंकिंग की मजबूती को डिजिटल उत्कृष्टता के साथ जोड़कर अंतिम व्यक्ति तक बेहतरीन सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी निदेशक डी. सुरेंद्रन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Check Also

120 साल की विरासत के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाएगा इंडियन बैंक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चेन्नई। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और इंडियन बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *