Breaking News

एक शिक्षित महिला पूरे परिवार के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारित और जागरूक बनाती है : अनिल दुबे, रा0 महासचिव, RLD

– मातृशक्ति का सम्मान राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार : रीना चौधरी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मातृशक्ति का सम्मान, शिक्षा और सशक्तीकरण समाज एवं राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। एक शिक्षित महिला पूरे परिवार के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारित और जागरूक बनाती है। यह बात पूर्व सांसद रीना चौधरी और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कही। दोनों नेता बुधवार को हरौनी क्षेत्र के नारायणपुर स्थित सिंह गेस्ट हाउस में आयोजित साड़ी वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिंदी दैनिक अमन लेखनी के प्रधान संपादक डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के संयोजन में आयोजित इस समारोह में हजारों महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा।
मुख्य अतिथि रीना चौधरी और अनिल दुबे ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण की अनिवार्य शर्त है। मातृशक्ति शिक्षित, सशक्त और जागरूक होगी तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती।
दोनों अतिथियों ने डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद और वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करना सच्ची सामाजिक सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, संवेदना और आपसी जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजक डॉ. राजकुमार सिंह चौहान ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और जरूरतमंदों की सेवा उनकी प्राथमिकता है। हजारों महिलाओं को साड़ी वितरण इसी सामाजिक संकल्प का हिस्सा है।

Check Also

लखनऊ में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गईं प्रतियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *