Breaking News

गोपाष्टमी पर सीएम योगी ने की गोवंश की पूजा, गुड़ और हरा चारा खिलाया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को मथुरा के परखम स्थित गो ग्राम पहुंचकर गोवंश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर गोसेवा का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर जोर दिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मथुरा स्थित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न जैविक उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र में संचालित गतिविधियों और गोमय उत्पादों की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।
गोपाष्टमी का ब्रज क्षेत्र में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था। इसी कारण ब्रज में यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। गोपाष्टमी पर गोपूजन और गोसेवा की विशेष परंपरा रही है।
मुख्यमंत्री का गो ग्राम पहुंचकर गोपूजन करना और गो विज्ञान अनुसंधान केन्द्र में जैविक उत्पादों का अवलोकन करना गोसंरक्षण के साथ गो आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी रेखांकित करता है। गोबर और गोमूत्र से बनने वाले उत्पादों का उपयोग जैविक खेती और अन्य क्षेत्रों में किया जा रहा है।

Check Also

दीपोत्सव ने अयोध्या के होमस्टे कारोबार को दी नई उड़ान, संचालकों की कमाई 130 फीसदी तक बढ़ी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ/अयोध्या। दीपोत्सव-2026 की भव्यता ने रामनगरी अयोध्या के पर्यटन कारोबार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *