Breaking News

आगरा के दलित महासम्मेलन से अखिलेश का दावा, 2027 में बनेगी पीडीए सरकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन की सफलता को भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट हो गया कि यह केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का आयोजन नहीं था, बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज इसमें शामिल होने पहुंचा था। दलित समाज ने एकजुट होकर भाजपा और उसके सहयोगियों के वर्चस्व को समाप्त करने का संदेश दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए में अब ‘डी’ का मतलब केवल दलित नहीं, बल्कि ‘दमदार दलित’ हो गया है। आगरा के सम्मेलन से पीडीए ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो भाजपा के साथ है, पीडीए उसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संविधान और आरक्षण की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। संविधान सुरक्षित रहेगा तभी लोगों का सम्मान भी सुरक्षित रहेगा। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि दलित महासम्मेलन की सफलता ने 2027 में पीडीए सरकार बनने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि पीडीए सरकार सामाजिक न्याय की स्थापना करेगी और समाज में हर तरह के भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में काम करेगी।
अखिलेश ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसा समाज और राष्ट्र बनाना है, जहां सकारात्मक एवं प्रगतिशील विचारों के आधार पर सभी को मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा, प्रतिष्ठा और तरक्की के समान अवसर मिलें। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और खुशहाली को पीडीए की राजनीति का प्रमुख आधार बताया।

Check Also

कानपुर में साइबर ठगों के निशाने पर बुजुर्ग, 90 करोड़ की ठगी में 30 से 35 फीसदी रकम सीनियर सिटीजन की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। साइबर अपराधी अब बुजुर्गों को आसानी से अपना शिकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *