Breaking News

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की छठ पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर रविवार को अपने शासकीय आवास कालिदास मार्ग पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भास्कर की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों की उन्नति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। सूर्य और प्रकृति की उपासना का यह पर्व जीवन में स्वच्छता, संयम, अनुशासन और समर्पण का संदेश देता है।
शाही ने कहा कि छठ पूजा सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने वाला पर्व है। इसमें लोग पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार, समाज और देश की खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि भगवान सूर्य और छठी मइया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। साथ ही प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और किसानों के जीवन में खुशहाली आए।

Check Also

पूर्वांचल की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा अंबेडकर जन मोर्चा: निराला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार गोरखपुर। अंबेडकर जन मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *