Breaking News

सामूहिक विवाह हेतु स्वर्णकार वर – कन्या पंजीकरण में 12 जोड़े तय हुए

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 अक्टूबर। अखिल भारतीय स्वर्णकार चेतना मंच के तत्वाधान में 17 अक्टूबर को होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु लखनऊ स्थित मुन्नूलाल धर्मशाला, चौक में 12 जोड़ों का चयन हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक चेतना मंच संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा की निगरानी में चलता रहा। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप वर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल रस्तोगी, प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रमुख संजय वर्मा, महेन्द्र सोनी, उ.प्र. राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष पंकज वर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन बाबू वर्मा, प्रशांत वर्मा,श्रीमती प्रीति वर्मा, श्रीमती प्रतिमा रस्तोगी, श्रीमती सरोज वर्मा, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Check Also

पीआईबी द्वारा बाराबंकी में मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान पर प्रशिक्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES