Breaking News

मंत्रीपुत्र द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलने पर अखिलेश ने हत्या के मुक़दमे की मांग की

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन के प्रति हिंसक व्यवहार कर रही है। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ लखीमपुर में तिकोनिया कस्बे के बनवारीपुर गांव में लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भाजपा सरकार के गृहराज्यमंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से कुचलना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। इसमें 25 किसान घायल हो गए है जबकि 4 किसानों की मौत हो गई है। इस घटना की जितनी निंदा की जाय कम है। भाजपा सरकार किसानों को लगातार अपमानित कर रही है। अब तो तानाशाही तरीके से भाजपा किसानों की हत्या पर उतारू हो गई है।
पिछले 10 माह से अपनी मांगों में लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की भाजपा सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। इससे किसानों का आक्रोशित होना स्वाभाविक है। लखीमपुर खीरी में मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलना बेहद गंभीर घटना है। मामले में तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हो। अब दम्भी भाजपाइयों का जुल्म उत्तर प्रदेश नहीं सुनेगा यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।

Check Also

स्वस्थ संस्थान की शुरुआत स्वस्थ कार्यबल से, आरएमएलआइएमएस में पोषण जागरूकता शिविर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर डॉ. राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES