Breaking News

भगवान श्री रामचंद्र जी के लगेंगे कट आउट

– 22 जनवरी को अयोध्या रोड के सभी प्रमुख चौराहों को सजाएगा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल।
– भूतनाथ मार्केट में आदर्श व्यापार मंडल एलईडी स्क्रीन लगाकर जनता को सीधा प्रसारण दिखाएगा।
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजधानी की अयोध्या रोड के सभी प्रमुख चौराहों को सजाने एवं राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में दीपावली मनाने एवं बाजारों को सजाने के लिए आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक लखनऊ के विभाग प्रचारक अनिल उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे और व्यापारियों को राजधानी सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने का जोश भरा। बैठक में अयोध्या रोड के सभी प्रमुख चौराहों आईटी कॉलेज चौराहा ,बादशाह नगर चौराहा ,शक्ति नगर, नीलगिरी चौराहा ,भूतनाथ मार्केट, पॉलिटेक्निक चौराहा, कामता, चिनहट, मटियारी चौराहा ,तिवारीगंज चौराहा को सजाने की योजना बनाई गई तथा भूतनाथ मार्केट में एलईडी स्क्रीन लगाकर जनता को सीधा प्रसारण दिखाने एवं जगह-जगह पर भंडारे लगाने की तैयारी की गई उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश संजय गुप्ता ने बताया राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में व्यापारी अपनी अपनी दुकानों एवं घरों पर दीपक जलाकर दिवाली मनाएंगे तथा बाजारों को सजाएंगे एवं सभी प्रमुख चौराहों सजाएंगे तथा व्यापारियों द्वारा जगह-जगह भंडारे लगाए जाएंगे।
तैयारी बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा ,उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, अध्यक्ष अशोक यादव, प्रभारी मनीष पांडे, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, मुंशी पुलिया अध्यक्ष दीपक, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ,महामंत्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, प्रमोद बंसल, सभासद मनोज अवस्थी ,अयोध्या रोड के कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ,आईटी कॉलेज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, निशातगंज के अध्यक्ष अमित टंडन ,बादशाह नगर के प्रभारी बॉबी मल्लन, आशीष गुप्ता, शक्ति नगर के प्रभारी श्याम सुंदर अग्रवाल ,नीलगिरी के प्रभारी दिनेश जैन , भूतनाथ मंदिर मार्केट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES