Breaking News

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचा रही सरकार: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। रामायण भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों का अमूल्य ग्रंथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती सत्य, धर्म, मर्यादा, करुणा और लोकमंगल के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। उनका जीवन और कृतित्व भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत का परिचायक है। उनकी रचनाएं आज भी समाज को सदाचार, कर्तव्य और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देती हैं।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। चित्रकूट के ललापुर स्थित उनकी तपोस्थली का सौंदर्यीकरण और अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि जयंती पर प्रदेश के विभिन्न मंदिरों और देवस्थलों में रामायण पाठ सहित धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज में समरसता, सद्भाव और लोककल्याण की भावना मजबूत करती हैं।

Check Also

योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन, 28,833 जोड़ों का विवाह संपन्न

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *