Breaking News

वाराणसी में 150 करोड़ की गारमेंट फैक्ट्री शुरू, एक हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित खोचवां में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी अरविंद लिमिटेड की गारमेंट एंड अपैरल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन किया। सात एकड़ क्षेत्र में बनी इस फैक्ट्री से करीब एक हजार महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और वहां काम करने वाली महिला श्रमिकों से संवाद किया। इस यूनिट में आधुनिक मशीनों और तकनीक की मदद से परिधानों का निर्माण होगा। कंपनी की ओर से 300 से अधिक महिलाओं की भर्ती की जा चुकी है। इन्हें फैक्ट्री में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। यहां स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट सहित विभिन्न परिधान बनाए जाएंगे। जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांडों के कपड़े भी यहां तैयार होंगे। प्लांट के दूसरे चरण में विस्तार की योजना है, जिससे रोजगार के और अवसर पैदा होने की संभावना है।
इस परियोजना से वाराणसी में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। कपास, रेशम, खादी और प्राकृतिक उत्पादों से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहन मिलने से कृषि और वस्त्र उद्योग के बीच संबंध मजबूत हो सकते हैं। आधुनिक परिधान निर्माण को काशी की पारंपरिक साड़ी, रेशम और हथकरघा उद्योग से जोड़ने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

Check Also

हापुड़ से मिशन-2027 की तैयारी में भाजपा-रालोद, चौधरी चरण सिंह की जयंती पर साझा मंच की रणनीति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *