Breaking News

भारी मात्रा में चोरी के चाँदी के आभूषण बरामद, 05 गिरफ्तार 

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ। दिनांक 03.09.2024 को थाना ठाकुरगंज व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गिट्टी प्लॉट सर्विस रोड फरीदीपुर के पास से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के चाँदी के आभूषण आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06/ 07.08.2024 को थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना ठाकुरगंज पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण चोरी की घटना से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध कमिश्नरेट लखनऊ के विभिन्न थानो में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 17 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: लखनऊ निवासी अभिषेक निवासी बिहारीपुर थाना सादतगंज, रजत निवासी बताशे वाली गली निकट बावली चैकी थाना सहादतगंज, अनुज कुमार निवासी ग्राम विरूरा थाना पीजीआई, अभिषेक उर्फ देशराज निवासी कनक सिटी थाना ठाकुरगंज, आकाश निवासी सुमित नगर फरीदीपुर थाना ठाकुरगंज।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES