Breaking News

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ताकत से 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: प्रकाश पाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर, स्मृति चिह्न भेंट कर और पट्टिका देकर स्वागत किया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल ने किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की मजबूती के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए का मतलब “पक्के दलाल अराजक” है और प्रदेश में दलाली तथा अराजकता का दौर अब कभी वापस नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास और उन्नति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रकाश पाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा की जीत का मजबूत आधार बनेगा। समारोह में एमएलसी रामचंद्र प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव, चिरंजीवी चौरसिया, जय प्रकाश कुशवाहा, बाबा बालकदास, विमलेश वर्मा, विधायक अलका अर्कवंशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

हर जिले में बनेगी वंदे मातरम् वाटिका, 150 पौधों से गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES