वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे को संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के सर्वोच्च नीति-निर्धारक मंडल में शामिल किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड के नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि अनिल दुबे अपनी सांगठनिक क्षमता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में उनकी सक्रिय भूमिका के चलते संगठन को लगातार मजबूती मिली है। उनका संसदीय बोर्ड में शामिल होना इन क्षेत्रों में पार्टी को नई ऊर्जा देगा और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति मिलेगी।
प्रदेश पदाधिकारियों ने अनिल दुबे को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीनी नेताओं को शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारी देने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और संगठन को नई दिशा मिलती है। बधाई देने वालों में वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, मयंक त्रिवेदी विश्वेशनाथ मिश्रा, बी एल प्रेमी, चौधरी भूपाल सिंह, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, अफसर अली, सम्राट चौहान, चौधरी राम सिंह पटेल, पीo केo पाठक, सत्यप्रकाश तिवारी, अजय पांडेय, सहित समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष, विंगों के अध्यक्ष और जिला स्तर के प्रमुख नेता शामिल रहे, जिन्होंने श्री दुबे के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।