Breaking News

पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर बनाएं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

– हर पात्र परिवार को आवास देने और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सभी निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरे करने के निर्देश
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए। साथ ही कोई भी पात्र परिवार सरकारी आवास योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण विकास और रोजगारपरक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को उरई (जालौन) स्थित निरीक्षण भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर सृजित किए जाएं। महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिह्नित गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने सभी निर्माण एवं विकास परियोजनाओं को दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नियमित स्थलीय निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। वीबी-जी राम जी योजना के तहत अधिकतम श्रमिकों को उनकी मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और व्यक्तिगत परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा।
उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन बनाने की दिशा में भी कार्य करने को कहा। इससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी और पंचायतों की आय के नए स्रोत विकसित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचाने

Check Also

यूपी में 1141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1150 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *