Breaking News

दुबग्गा में नकली ऑक्सीटोसिन की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा इलाके में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने फैक्ट्री से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत का नकली ऑक्सीटोसिन और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।
छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में तैयार नकली दवा मिली। इसमें 200 एमएल की 3700 बोतलें, दो एमएल के 1,77,800 एम्पुल और 35 लीटर लिक्विड ऑक्सीटोसिन शामिल हैं। इसके अलावा आठ हजार खाली बोतलें, 48 हजार एल्युमिनियम ढक्कन, पांच हजार रबर कैप और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली सीलर मशीनें भी बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में बेहद खतरनाक तरीके से नकली ऑक्सीटोसिन तैयार किया जा रहा था। इसके लिए फिनायल के 12 केन, 36 किलो नमक और संदिग्ध पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन पदार्थों को मिलाकर कथित तौर पर ऑक्सीटोसिन तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी थी। इस तरह बड़े पैमाने पर लोगों और पशुओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम भी शामिल रही। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर नमूने जांच के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नकली ऑक्सीटोसिन की सप्लाई और वितरण नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

CMS में 23 नवंबर से दो दिवसीय विज्ञान मेले का आगाज, वायु सेना प्रमुख करेंगे उद्घाटन

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के गोल्फसिटी परिसर में सोमवार 23 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *