Breaking News

CMS में 23 नवंबर से दो दिवसीय विज्ञान मेले का आगाज, वायु सेना प्रमुख करेंगे उद्घाटन

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के गोल्फसिटी परिसर में सोमवार 23 नवंबर से दो दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित सुबह 8:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
सुशांत गोल्फसिटी स्थित सीएमएस गोल्फसिटी कैंपस में आयोजित होने वाले इस विज्ञान मेले में विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मेले का खास आकर्षण उदीयमान बाल वैज्ञानिकों के मौलिक विचारों पर आधारित विज्ञान प्रयोग होंगे। इन प्रयोगों को प्रदर्शित करने के साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक भेजने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
ऋषि खन्ना ने बताया कि विज्ञान मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना विकसित करना है। इसके लिए मेले में विज्ञान एवं तकनीक की नवीनतम उपलब्धियों से जुड़ी कई आकर्षक गतिविधियां और प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थी इन गतिविधियों के माध्यम से आधुनिक विज्ञान की संभावनाओं और तकनीकी विकास को करीब से समझ सकेंगे।
वायु सेना प्रमुख और अंतरिक्ष यात्री की मौजूदगी से विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और देश की रक्षा तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। मेले में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीखने का भी अवसर मिलेगा।

Check Also

एक शिक्षित महिला पूरे परिवार के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारित और जागरूक बनाती है : अनिल दुबे, रा0 महासचिव, RLD

– मातृशक्ति का सम्मान राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार : रीना चौधरी वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *