Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी की ऑनलाइन स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की सहभागिता की अपील

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
गोरखपुर। जनगणना 2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरकर सभी चालीस प्रश्नों के सापेक्ष अपनी जानकारी दर्ज की। इस अवसर पर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री ने आगामी तीस नवंबर तक चलने वाली इस ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में प्रदेश के सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की योजनाओं को तैयार करने का एक मजबूत आधार है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व-गणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताया। उन्होंने लिखा कि गोरखपुर में जनगणना दो हजार सत्ताईस के अंतर्गत उन्होंने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। उन्होंने समस्त सम्मानित उत्तर प्रदेश वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आमजन की इस सहभागिता से विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी।

Check Also

एक्यूप्रेशर को मान्यता मिली तो उपचार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे : केशव मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक्यूप्रेशर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *