Breaking News

व्यापारी दिवस 3 सितंबर की तैयारी के लिए लखनऊ में निकली जबरदस्त दो पहिया वाहन रैली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 सितम्बर। शिक्षक बाल मजदूर दिवस की तर्ज पर देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए और व्यापारी को यथोचित सम्मान सुरक्षा और समस्याओं का निराकरण किया जाए इस उद्देश्य के साथ 3 सितंबर को आयोजित होने वाले व्यापारी दिवस की तैयारी के लिए राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों पदाधिकारियों ने दो पहिया वाहन रैली निकाली वाहन रैली को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
संगठन के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, नगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, नगर महामंत्री सुरेश छाबलानी, कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बेग, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, युवा महामंत्री अश्विन वर्मा के नेतृत्व में निकली दो पहिया वाहन रैली दारुल सफा से प्रारंभ होकर लालबाग कैसरबाग गौतम बुध मार्ग बांस मंडी नाका ऐशबाग रोड रानीगंज पांडे गंज होते हुए सुभाष मार्ग पर संपन्न हुई। सभी प्रमुख बाजारों में दो पहिया वाहन रैली एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया एवं 3 सितंबर को व्यापारी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया गया। वाहन रैली में मौजूद रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मोहनीश त्रिवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम,रज्जन खान,पतंजलि यादव,राजेश गुप्ता, फुरकान कुरेशी,सनोज गुप्ता,रामकिशन मिश्रा, मो.सालिम,संजय निधी अग्रवाल,रुप यादव,महिला महामंत्री ज्योति अग्रवाल,उपाध्यक्ष, बीनू मिश्रा शमिल रहे।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *