Breaking News

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का जन्मदिन गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल की ओर से आयोजित समारोह में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि भारत का युवा प्रतिभाशाली और जिम्मेदार है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में युवा लगातार हुनरमंद बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन देश का युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से विदेशों में भी भारत का सम्मान बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी किसानों के अधिकारों की रक्षा, आर्थिक उन्नति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि कुछ युवाओं के भाषणों में मर्यादा के उल्लंघन के आधार पर पूरे युवा वर्ग का आकलन नहीं किया जाना चाहिए। आज युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़कर देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है।
राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने उन्हें ऊर्जावान और कर्मठ नेता बताते हुए संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई। समारोह में अंबुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, अंकुर सक्सेना, बीएल प्रेमी, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, मुजाहिद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

इस्कॉन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। इस्कॉन मंदिर, लखनऊ में गोपाष्टमी महा महोत्सव बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *