Breaking News

इस्कॉन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। इस्कॉन मंदिर, लखनऊ में गोपाष्टमी महा महोत्सव बुधवार को उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की गौचारण लीला का स्मरण किया गया। इस दौरान गौसेवा और गौ संरक्षण का संकल्प लेने के साथ गोशालाओं को दान देने की अपील की गई।
महोत्सव में अपरिमेय श्याम प्रभु ने गोपाष्टमी की महत्ता बताते हुए कहा कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौचारण लीला प्रारंभ की थी। वह गायों के पीछे-पीछे नंगे पैर चला करते थे। उनके चरणों से पूरा वृंदावन क्षेत्र सुशोभित हो गया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें गौसेवा, करुणा और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति में समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक है। जिस घर में प्रतिदिन गाय के लिए भोजन निकाला जाता है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने गाय के दूध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पौष्टिक आहार है और बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में श्याम प्रभु ने कहा कि गोपाष्टमी के अवसर पर गोशालाओं को दान देने का विशेष महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा और गौ संरक्षण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे केवल पर्व मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से गौसेवा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया।

Check Also

नर्सिंग विद्यार्थियों ने पराग डेयरी में सीखी दूध की गुणवत्ता जांच और खाद्य सुरक्षा की बारीकियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *