Breaking News

सीएम योगी आज गोरखपुर में करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के जंगल नकहा नंबर दो में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा करीब 3.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह कल्याण मंडपम अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक और सामाजिक आयोजनों के लिए रियायती सुविधा उपलब्ध कराएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईज ऑफ लिविंग विजन के तहत गोरखपुर में वार्ड स्तर पर सर्वसुविधायुक्त कल्याण मंडपम की श्रृंखला विकसित की जा रही है। जंगल नकहा नंबर दो में 2461 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस दो तल के भवन में करीब 300 लोगों की क्षमता है। इसमें बड़ा आयोजन कक्ष, किचन, स्टोर, कार्यालय और चेंज रूम के साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा है।
परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया गया है। साथ ही फव्वारे के साथ आकर्षक लॉन भी विकसित किया गया है। यहां विवाह समारोह, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक उत्सव आयोजित किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को महंगे मैरिज हाउस का बेहतर और किफायती विकल्प मिलेगा।
जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार गोरखपुर में अब तक सात कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है। जंगल नकहा नंबर दो का मंडपम आठवां होगा। इसके अलावा महादेव झारखंडी और सेमरा में दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी चल रहा है। दोनों परियोजनाओं पर करीब ढाई-ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब तक खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव और बशारतपुर में कल्याण मंडपम लोकार्पित हो चुके हैं।

Check Also

योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, मथुरा में बनेगा एथेनॉल प्लांट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES