Breaking News

शारदा नदी में नाव पलटने से 3 की मौत, 7 लोगों की बचाई जान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
सीतापुर। यूपी में शारदा नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अंतिम संस्कार के दौरान एक नाव अचानक पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें 13 साल की लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना तब हुई, जब मृतक के परिजन और स्थानीय लोग नाव के जरिए नदी पार कर रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 11 बजे तंबौर क्षेत्र के रतनगंज इलाके में हुई। यहां दिनेश गुप्ता नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव लेकर नाव से नदी पार कर रहे थे। शारदा नदी के किनारे स्थित एक टीले पर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे, उसी दौरान नाव पलट गई। नाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। जैसे ही नाव पलटी, नदी में डूबने से बचने के लिए लोग इधर-उधर तैरने लगे। देखते ही देखते स्थिति भयावह हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES