– अजय राय ने RSS को दी चुनौती, बोले- अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम करें अनिवार्य, संघ के झंडे की जगह फहराएं तिरंगा
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
बलिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को चुनौती देते हुए उसके कार्यक्रमों में वंदे मातरम को अनिवार्य करने और संघ के झंडे की जगह तिरंगा फहराने की मांग की है। बलिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि RSS को अपने पथ संचलन समेत सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य करना चाहिए।
अजय राय ने संघ के स्वयंसेवकों और प्रचारकों से अपने झंडे के स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय प्रतीकों को लेकर स्पष्ट संदेश देने के लिए संघ को अपने कार्यक्रमों में तिरंगे को प्राथमिकता देनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की यह टिप्पणी वंदे मातरम के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच सामने आई है। उन्होंने भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए।
अजय राय के बयान के बाद वंदे मातरम और राष्ट्रीय ध्वज को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं। कांग्रेस नेता ने अपने बयान के जरिए भाजपा और RSS को सीधे तौर पर घेरने की कोशिश की है।