Breaking News

खेलने निकले सर्राफा कारोबारी के पोते की हत्या, पड़ोसी शिक्षक गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर।
जिले के खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पोते के अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बच्चे का शव उसके घर से करीब 20 मीटर दूर एक कपड़ा कारोबारी के मकान के बेसमेंट से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में पड़ोस में रहने वाले एक कंप्यूटर शिक्षक कंप्यूटर टीचर सर्वेश उर्फ बिट्टू भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपहरण के बाद हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वैभव सोमवार शाम स्कूल से घर लौटने के बाद साइकिल लेकर घर के बाहर खेलने निकला था। करीब आधे घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि उसकी साइकिल लावारिस हालत में पड़ी है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कुछ दूरी पर बच्चे की एक चप्पल भी मिली। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में वैभव पड़ोस में रहने वाले कंप्यूटर शिक्षक के साथ जाता दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सर्वेश उर्फ बिट्टू भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 36 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात कबूल कर ली।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के बेसमेंट से बच्चे का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि कस्बे में घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Check Also

दुनिया भर में फैला इस्कॉन का आध्यात्मिक संदेश, 40 रुपये से शुरू हुआ था सफर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की स्थापना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES