Breaking News

शाहजहांपुर के पास पत्रकारों की कार में पीछे से जोरदार टक्कर, सभी सुरक्षित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। शाहजहांपुर के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़ी पत्रकारों की कार में पीछे से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह समेत चार पत्रकार बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक, समिति के सचिव भारत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल सत्तार, नीरज महेरे और संतोष कुमार सिंह रविवार रात रामपुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार संतोष कुमार सिंह चला रहे थे। सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे शाहजहांपुर के पास शौचालय जाने के लिए उन्होंने कार सड़क किनारे रोक दी। इस दौरान कार के इंडिकेटर भी जल रहे थे। शौचालय जाने के बाद चारों पत्रकार कार में बैठ चुके थे और आगे की यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। तभी पीछे से आए एक वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद पत्रकारों ने राहत की सांस ली, क्योंकि सभी सुरक्षित थे। दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया।

Check Also

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, यूपी में भी बदलेगा मौसम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ / नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *