Breaking News

एमएलसी चुनाव में जीत से उत्साहित सपा, शिवपाल बोले- 2027 में बनेगी सरकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत से उत्साहित वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सहयोगियों का आभार जताया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी प्रत्याशी बधाई के पात्र हैं। जिन साथियों ने जीत के लिए संघर्ष किया और कम अंतर से पीछे रह गए, उनका प्रयास भी पार्टी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मंजिल अभी बाकी है। पार्टी के सभी साथियों को आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। सपा नेता ने कहा कि एमएलसी चुनाव में मिली सफलता के बाद अब पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव है। उन्होंने जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और पीडीए की एकजुटता को पार्टी की ताकत बताया। उनके मुताबिक, इन्हीं के सहारे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।
शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है और अब 2027 में ऐतिहासिक परिणाम हासिल करने की बारी है। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और पार्टी की चुनावी तैयारियों को गति देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Check Also

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा, एक सप्ताह में पोर्टल पर अपलोड होगा ब्योरा : विशाल सिंह, सूचना निदेशक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *