Breaking News

STF को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। डाफी टोल के पास से हंडिया के महेश मिश्रा को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है। महेश एक करोड़ का अवैध गांजा लेकर भटिंडा जा रहा था। एसटीएफ के अनुसार, उक्त गांजा की कीमत एक करोड़ रुपये है। महेश पिछले पांच वर्षों से इस धंधे में लिप्त है। उसके अन्य साथी इसके पहले ऐसे ही मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
एसटीएफ ने बताया कि एक कुंतल माल का ये लोग एक-सवा लाख रुपये लेते हैं। मुखबिर की सूचना पर लंका पुलिस और एसटीएफ को ये सफलता मिली है। पकड़े गए महेश के आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *