Breaking News

हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना खुर्रमनगर का रोजा इफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के लिए खुर्रमनगर में एक बार फिर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी व व्यापार मण्डल संरक्षक शकील खान द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने शिरकत की और देश-दुनिया की तरक्की व अमन-शांति के लिए दुआएं मांगीं।
      इस खास मौके पर खुर्रमनगर आदर्श व्यापार मण्डल के नगर प्रभारी व खुर्रमनगर के संरक्षक सर्वेश मिश्रा व खुर्रमनगर कल्याणपुर सर्राफा एसोशिएशन के अध्यक्ष मोहन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वेश मिश्र ने कहा जहां हिंदू, मुस्लिम और अन्य धर्मों के लोग हमेशा से सदभाव से रहते आ रहे हैं। इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। रोजा इफ्तार के इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। रोजदारों ने इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से दुआएं मांगीं, जिसमें समाज में शांति और भाईचारे की कामना प्रमुख थी।
इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक एकता को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। यह कार्यक्रम एक बार फिर इस बात का सबूत बना कि प्रेम, शांति और एकता के संदेश को फैलाने में सांस्कृतिक और धार्मिक मेलजोल की कितनी बड़ी ताकत होती है।

Check Also

होली मिलन समारोह में लोकगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES