Breaking News

धरनारत विधायक राकेश ने किया अन्न जल का त्याग किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 नवम्बर। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत अधूरी पड़ी दो सड़कों के पूरा ना होने व अधिकारियों के उपेक्षित रवैए के विरोध में गांधी प्रतिमा स्थल पर चल रहे सपा के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आज अन्नजल का त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस बाबत जब योगी सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ग्रम्य विकास मंत्री मोती सिंह से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो अधिकांश समय या तो नंबर इंगेज रहा, या कई घंटियां बजने के बाद भी फोन नहीं उठा, कार्यालय से भी कोई संतुष्टिपूर्ण उत्तर नहीं मिला।
इस धरने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी समेत पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि भाजपा की योगी सरकार जनप्रतिनियों के जनहित की मांगो की भी उपेक्षा कर रही है। सरकार सदन में आश्वासन के बावजूद उनकी मांगो के अनुरुप कार्य नहीं कर रही है। नेताद्वय ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस धरने का समर्थन किया है। लोकतंत्र में भाजपा की आस्था नहीं है। सदन में दिए आश्वासन का भी सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानो, जनप्रतिनियों की उपेक्षा व जनता से धोखा कर रही है।
उन्होंने कहा कि राकेश प्रताप सिंह की मांगो को सपा का पूरा समर्थन है । सपा की 2022 में सरकार बनेगी तो इन मांगो पर कार्रवाई होगी और सपा की सरकार बनते ही ऐसे अधिकारियों की जांच कर दंडित किया जाएगा।
नरेश उत्तम ने कहा कि सरकार की कार्य प्रणाली से किसान नौजवान हताश हैं आक्रोशित हैं। भाजपा सरकार तो विपक्ष के विधायको की तो छोड़िए भाजपा के विधायकों सांसदो की भी नहीं सुनी जा रही।
इससे पूर्व अनवरत धरने पर बैठे विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगो को नहीं माना है इसलिए आज 4 नवंबर से आमरण अनशन शुरू किया जा रहा है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES