Breaking News

ईसाई समुदाय का वार्षिक कॉर्पस क्रिस्टी जुलूस सम्पन्न

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लखनऊ धर्मप्रांत के ईसाई समुदाय ने आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में वार्षिक कॉर्पस क्रिस्टी जुलूस निकाला।
लखनऊ धर्मप्रांत के प्रवक्ता रेवरेंड डॉ. डोनाल्ड डीसूजा ने बताया कि कॉर्पस क्रिस्टी दो लैटिन शब्दों से बना है, जिसका अर्थ है “ईसा मसीह का शरीर।” यह जुलूस क्राइस्ट द किंग के पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और पवित्र यूखरिस्ट के प्रति समुदाय की आस्था को नवीनीकृत करने का प्रतीक है। जुलूस कैथेड्रल स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर सेंट फ्रांसिस कॉलेज के प्रांगण तक पहुंचा। पूरे मार्ग में भक्तगण गीत, स्तुतिगान और प्रार्थनाएँ करते हुए आगे बढ़े। लगभग तीन घंटे तक चली इस भव्य धार्मिक सेवा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर लखनऊ के बिशप जेराल्ड मैथियास ने प्रेरक उपदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन में दया, पवित्रता, पड़ोसी से प्रेम और मानवता की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने विश्वासियों से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करें।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES