Breaking News

केशव मौर्य ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आजादी के आंदोलन के सूरमाओं से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

वाराणसी 13 दिसम्बर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को वाराणसी के प्रसिद्ध स्व. लाल बहादुर शास्त्री चौक पर पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वाराणसी मे भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, माँ मनसा देवी मंदिर, का लोकार्पण किया। तत्पश्चात श्री मौर्य ने श्री कालीदास शिक्षण संस्थान, रामनगर वाराणसी परिसर में विद्यादायिनी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
श्री मौर्य ने श्रीमती प्यारी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर वाराणसी में आयोजित 75वीं आजादी के अमृत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कॉलेज में छात्र छात्राओं द्वारा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। उत्कृष्ट प्रस्तुतियो के लिए छात्र-छात्राओं एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित किया तथा आजादी के आंदोलन के सूरमाओं के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *